फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव ने आधिकारिक मंजूरी के बगैर किया नेपाल में निवेश : रिपोर्ट

Wed, 30 Nov 2016 04:40 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
फाइल फोटोः रामदेव
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव नेपाल में एक विवाद में फंस गए हैं। ऐसा मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किए जाने के बाद हुआ है कि रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद समूह ने नेपाल में बगैर आधिकारिक मंजूरी के 150 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
विज्ञापन

 
सूत्रों के अनुसार विदेशी निवेश और तकनीक हस्तांतरण अधिनियम के तहत नेपाल में निवेश करने से पहले विदेशी निवेशकों को वहां के निवेश बोर्ड अथवा उद्योग विभाग से मंजूरी लेनी पड़ती है। नेपाल में सबसे अधिक प्रसार संख्या वाले अखबार कांतिपुर दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार रामदेव मंजूरी लेने में असफल रहे हैं। वैसे रामदेव ने सोमवार को बयान जारी कर इस आरोप को गलत बताया है। 

उन्होंने कहा है कि उनकी कंपनी ने नेपाल में कारोबार शुरू करने में किसी भी स्थानीय कानून का उल्लंघन नहीं किया है। बाबा रामदेव के हस्ताक्षर वाले इस बयान में कहा गया है कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही नेपाल में कारोबार शुरू किया है। रामदेव के अनुसार नेपाल स्थित पतंजलि योगपीठ ने वहां भारत से लेकर किसी तरह का निवेश नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें