फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सपा से नहीं, भाजपा से गठबंधन करे बसपा : आठवले

Tue, 27 Mar 2018 01:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
विज्ञापन
रामदास अठावले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आरपीआई प्रमुख और केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बसपा को भाजपा से गठबंधन करने की सलाह दी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि बसपा को सपा से नहीं वरन भाजपा से गठबंधन करना चाहिए। इसके लिए मैं मध्यस्थता को तैयार हूं।

विज्ञापन


आठवले ने कहा कि यदि बसपा और सपा का गठबंधन होता है तो यह बेमेल होगा। अम्बेडकरवादी समाज इस गठबंधन को कभी स्वीकार नहीं करेगा। पहले भी उत्तर प्रदेश में भाजपा और बसपा तीन बार सफल गठबंधन कर चुके हैं। हालिया राज्यसभा चुनाव में साबित हो चुका है कि सपा मौकापरस्त दल है।
  
आठवले ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए फिर जीतेगी। प्रधानमंत्री मोदी की स्वीकार्यता पूरे देश में बढ़ी है। पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनाव में यह साबित हो चुका है। अगले चुनाव में भी एनडीए को ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


सरकार की आलोचना न करे शिवसेना
आठवले ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें जो भी परेशानी हो वह मुख्यमंत्री फडणवीस से कहें। ‘सामना’ में सरकार की आलोचना ठीक नहीं है। वैसे मैंने शिवसेना की नाराजगी पर भाजपा नेता रामलाल से बात की है। उम्मीद है कि जल्द इसका हल निकलेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें