फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान : सरकार देना चाहती है 15 लाख, आरबीआई लगा रही अड़ंगा

Tue, 18 Dec 2018 06:51 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (फाइल फोटो)
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सरकार के हर खाते में 15 लाख पहुंचाने के वादे को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के वादे के मुताबिक हर खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यह धीरे-धीरे होगा, ऐसा एक बार में करना संभव नहीं होगा। अठावले ने कहा कि इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक से रुपये की मांग की गई है, लेकिन उन्होंने राशि देने से मना कर दिया। इसी वजह से रुपये भेजे नहीं जा सके। उन्होंने कहा इसमें कुछ तकनीकी खामी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैलियों में काला धन वापस लाने और हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये आने की बात कही थी। पचुनाव प्रचार के दौरान पीएम ने कहा था कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो देश के बाहर काले धन पर शिकंजा कसा जाएगा, उन्होंने कहा था कि अगर पूरा काला धन देश में आ जाए तो देश के हर नागरिक के खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें