फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Tue, 27 Oct 2020 01:46 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रामदास अठावले को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को रामदास अठावले ने पायल घोष को आरपीआई की सदस्यता दिलाई थी, उसके बाद से ही उनके बदन में दर्द और कफ की समस्या सामने आने लगी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया। इस टेस्ट में रामदास अठावले पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन

 
अब पायल घोष के क्वारंटीन होने या ना होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और कल ही उन्हें रिपब्लिकिन पार्टी ऑफ इंडिया की सदस्यता मिली है। पार्टी ने उन्हें वीमेन विंग का वाइस प्रेसिडेंट बनाया है। 

इस कार्यक्रम में रामदास अठावले ने कहा था कि आरपीआई आंबेडकर की पार्टी है, इसमें हर वर्ग के लोगों की मदद की जाती है, चाहे वो दलित हों, आदिवासी हों, ओबीसी हों, गांव या झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले हों। रामदास अठावले ने उनसे कहा कि अगर आप पार्टी ज्वाइन करेंगी तो पार्टी को मजबूत चेहरा मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें