फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचंद्र गुहा ने बीफ वाला ट्वीट डिलीट किया, बोले- फोटो शेयर करना गलत था

Mon, 10 Dec 2018 02:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
रामचंद्र गुहा - फोटो : Outlook
विज्ञापन
प्रख्यात इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा ने बीफ खाने वाला अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीफ को लेकर उनका इस तरह फोटो शेयर करना गलत था। गुहा ने गोवा में बीफ खाते वक्त ट्विटर एक फोटो शेयर की थी।
विज्ञापन


इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई और वह दक्षिणपंथी संगठनों के निशाने पर आ गए। संघ परिवार और भाजपा के कड़े आलोचक माने जाने वाले गुहा ने विवादित ट्वीट डिलीट करने के बाद कहा, ‘बीफ खाने के दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करना गलत था।’

हालांकि, उन्होंने कहा, ‘ट्विटर पर फोटो शेयर करने का उनका मकसद बीफ को लेकर भाजपा के पाखंड को उजागर करना था। मैंने ट्वीट को डिलीट कर दिया है, लेकिन बीफ के मसले पर मैं भाजपा की पाखंडपूूर्ण नीति और दोहरे रवैये का विरोध करता रहूंगा।’ कुछ दिन पहले गुहा ने अपने गोवा प्रवास के दौरान की एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने एक भाजपा शासित राज्य में बीफ खाने की बात लिखी थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गुहा को मिल रही धमकियां

गुहा ने ट्विटर पर लिखा कि मेरे साथ मेरी पत्नी को भी धमकी मिली है और मैं चाहूंगा कि इन्हें रिकॉर्ड में रखा जाए। गुहा ने अपने ट्वीट में आरके यादव नाम के एक शख्स का ट्वीट संलग्न किया। इतिहासकार के मुताबिक, आरके यादव रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के भूतपूर्व अधिकारी हैं। यादव ने अपने ट्वीट में गुहा को हिंदू धर्म पर कलंक बताते हुए लिखा था कि वे बीफ खा रहे हैं और सार्वजनिक रूप से इसका प्रदर्शन भी कर रहे हैं, इनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। इसके अलावा गुहा ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘किसी शख्स ने फोन पर मुझे और मेरी पत्नी को धमकी दी है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम संजय बताया और कहा कि वह दिल्ली में रहता है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें