फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर भगवा परिवार की थिंक टैंक मुंबई में करेगी मैराथन मंथन

Thu, 18 Jan 2018 04:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भगवा परिवार की थिंक टैंक है रामभाउ महालगी प्रबोधिनी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
केंद्र सरकार 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मुद्दे को लेकर देश में माहौल बनाने में जुट गई है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के जरिए चुनाव सुधार पर यात्रा निकालने के ऐलान के दो दिनों के बाद भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर सभी दलों का सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि जनतांत्रिक सुधारों की प्रक्रिया चल रही है। इस कड़ी को आगे बढ़ाने की कवायद में एक राष्ट्र, एक चुनाव को चुनाव सुधारों की जननी करार देते हुए सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि इस पर देश में व्यापक चर्चा कर सहमति बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से उपर उठकर हमें इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि उन्होंने सभी दलों के नेताओं को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। चर्चा की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि रामभाउ महालगी प्रबोधिनी ने 20-21 जनवरी को एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर परिचर्चा रखी है। मुंबई में होने वाली दो दिनों की इस चर्चा में पांच सत्र होंगे। इसमें एक राष्ट्र, एक चुनाव के पालन में आने वाली दिक्कतें, भूमिका, क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। परिचर्चा में राजनीतिक दलों के अलावा नीति आयोग के उपाध्यक्ष को भी बुलाया गया है। रामभाउ महालगी प्रबोधिनी के साथ इस आयोजन में सरकार की संस्था आईसीसीआर भी भागीदार है। हालांकि आईसीसीआर की भागीदारी पर सफाई देने हुए भाजपा सांसद ने कहा कि आयोजन में आईसीसीआर बेशक सहयोगी है मगर इसे सरकार की नीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। 

परिचर्चा के लिए कांग्रेस को भी भेजा है न्यौता 

विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि अन्य दलों के साथ उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी परिचर्चा में शामिल होने का न्यौता भेजा है। बीजद के विजयंत जय पांडा, जदयू के केसी त्यागी ने परिचर्चा में शामिल होने की मंजूरी दे दी है। तो शिव सेना ने अपना प्रतिनिधि भेजने को कहा है। सहस्त्रबुद्धे ने इसे किसी दल का एजेंडा की बजाए देश हित के लिए बड़ा कदम बताया है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी भी एक राष्ट्र, एक चुनाव की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील कर चुके हैं।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले नीति आयोग ने भी अपना शोध भेजा है। तो दिसंबर 2015 में संसदीय समिति की रिपोर्ट भी सदन में पेश की गई। विधि आयोग ने भी अपनी रिपोर्ट दी है। भाजपा सांसद ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर विमर्श तलाशने की जरूरत है। परिचर्चा में जो भी बातें उभर कर आएंगी उसे सरकार और चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा। इस मामले में विदेशों में लागू कानून का भी अध्ययन हुआ है। उनके अनुभव देखने में अच्छे नजर आए हैं। 

भगवा परिवार की थिंक टैंक है रामभाउ महालगी प्रबोधिनी 

मुंबई स्थित रामभाउ महालगी प्रबोधिनी संस्थान को भगवा परिवार का थिंक टैंक संस्थान माना जाता है। पहले राम नाईक इस संस्थान से जुडे रहे। तो अब संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अनिरूद्ध देशपांडे इसके अध्यक्ष हैं। भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे इसके उपाध्यक्ष हैं और सचिव पद पर भाजपा नेता एवं विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा आसीन हैं। यही वजह है कि एक राष्ट्र, एक चुनाव पर आयोजित परिचर्चा को परदे के पीछे से सरकार का प्रयास करार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें