फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम विलास पासवान ने शुरू की 11वीं पारी, राज्यसभा में बहुमत के करीब हुई एनडीए

Tue, 02 Jul 2019 06:07 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ram vilas paswan - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार से और ओडिशा से निर्वाचित भाजपा सांसद अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। वैष्णव के जीतकर आने से राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 76 हो गई है। राज्यसभा के सदस्यों ने सभापति वैंकेया नायडू को उनके जन्मदिन की बधाई।

विज्ञापन


वहीं उच्च सदन में जीतकर आए दोनों सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पासवान ने हिंदी में और वैष्णव ने उड़िया में शपथ ली। अश्विनी वैष्णव बीजू जनता दल के समर्थन से निर्वाचित हुए हैं। जबकि पासवान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की खाली सीट पर चुनकर पहुंचे हैं। रविशंकर प्रसाद अब पटना से लोकसभा सदस्य है

भाजपा के 76 और एनडीए के 118 सदस्य हुए 
पासवान के आने से सदन में सहयोगी दल एलजेपी के पास भी एक सांसद हो गया है। सदन में एनडीए का आंकड़ा 116 से बढ़कर 118 हो गया है। भाजपा को एक और सदस्य मिलने से सदन में उसकी संख्या 76 हो गई।।

विज्ञापन
विज्ञापन

पवार-पासवान जैसे दिग्गजों का होना गौरव की बात : नायडू  

सभापति वेंकैया नायडू ने मुस्कुराते हुए पूछा, रामविलास जी आप कितने साल के हो गए मेरा मतलब कितनी बार चुने गए। पासवान ने भी हंसते हुए बताया कि लोकसभा और राज्यसभा का 11वीं बार प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। नौ बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा। तभी सभापति ने सामने बैठे एनसीपी नेता शरद पावर से भी यही सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि कुल 14 बार दोनों सदनों का प्रतिनिधित्व किया है। सभापति ने दोनों नेताओं को लंबे संसदीय कार्यकाल की बधाई दी और कहा, इतने अनुभवशाली नेताओं का सदन में होना अच्छी बात है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें