फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बीजेपी की सरकार आई तो अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर: भाजपा

Wed, 25 Jan 2017 08:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही भाजपा ने एक बार फिर से राम मंदिर मुद्दे को हवा दे दी है। पार्टी के यूपी इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि चुनाव बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। हालांकि इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि आस्था का मामला है। 
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में राम मंदिर से जुड़े सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा कि फिलहाल दो महीने तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं होगा। राम मंदिर का मुद्दा हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि हमारी आस्था से जुड़ा है। हां चुनाव के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा। मौर्य ने कहा कि भाजपा को इस मामले में साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त है। 

मौर्य ने राज्य में दो तिहाई से भी अधिक सीटें हासिल करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बननी तय है।

इसी हफ्ते जारी होगा पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट
भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए चुनाव घोषणा पत्र नहीं बल्कि विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी। विजन डॉक्यूमेंट को इसी हफ्ते जारी करने पर सहमति बनी है। इसके लिए 28 जनवरी का समय सुझाव के तौर पर दिया गया है। हालांकि इस पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें