फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर भूमि पूजन: प्रधानमंत्री की टॉप सिक्योरिटी में तैनात होंगे 'चिंटू जी', चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

Tue, 04 Aug 2020 04:58 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

* अयोध्या में भारी संख्या में रहते हैं बंदर, प्रसाद और खाने-पीने की चीजों के लिए कभी-कभी यात्रियों पर मार देते हैं झपट्टा                    
विज्ञापन
Langoor in Ayodhya - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इसे देखते हुए एसपीजी ने अयोध्या मंदिर परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। बेहद चुनिंदा लोगों को ही पूछताछ और सुरक्षा जांच के बाद मंदिर परिसर में आने-जाने की अनुमति दी जा रही है।

विज्ञापन

इसके साथ सुरक्षा का एक बेहद खास इंतजाम भी किया गया है। अयोध्या परिसर में आगंतुकों को बंदरों के हमलों से बचाने के लिए एक लंगूर ‘चिंटू’ की सेवाएं ली गई हैं। चिंटू राम मंदिर परिसर के आसपास बंदरों को फटकने भी नहीं देगा, जो खाने-पीने की चीजों के लालच में कभी-कभी यात्रियों की बहुमूल्य चीजें उड़ा देते हैं।    

जानकारी के मुताबिक, चिंटू अपने मास्टर ट्रेनर के साथ अयोध्या में राम की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिनभर ड्यूटी देता है। इस दौरान वह मंदिर के आसपास की पूरी एरिया को बंदरों के आतंक से सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन


बंदर भोजन की तलाश में अकसर मंदिर के आसपास आ जाते हैं, लेकिन जैसे ही उनकी नजर चिंटू पर पड़ती है, वे वहां से भाग खड़े होते हैं। सामान्य तौर पर ये बंदर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन कभी-कभी भोजन की तलाश में वे कई जरूरी चीजें भी लेकर भाग जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए चिंटू जी की सेवाएं ली गई हैं।

लाल मुंह के बंदर, काले मुंह के बंदरों से डरते हैं। वहीं लंगूर काफी चपल होते हैं, यही कारण है कि संसद भवन हो राष्ट्रपति आवास उन्हें बंदरों से सुरक्षित रखने के लिए इसी तरह से लंगूरों की सेवाएं ली जाती हैं। मंगल नाम के एक ऐसे ही लंगूर को नई दिल्ली में बाकायदा वेतन पर रखा गया था, जो वीवीआईपी एरिया में बंदरों को खदेड़ने का काम किया करता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें