फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी मस्तान से सोहराबुद्दीन तक, जानिए उन मुकदमों के बारे में जिससे जुड़ा जेठमलानी का नाम

Sun, 08 Sep 2019 02:47 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन हो गया है।
  • जेठमलानी की गिनती देश के मशहूर आपराधिक मामलों के वकीलों में होती थी।
  • जेठमलानी ने कई हाई प्रोफाइल मामले लड़े हैं। 
  • जिनमें चारा घोटाला, राजीव गांधी हत्याकांड मामला भी शामिल है।
विज्ञापन
1 of 13
राम - फोटो : self
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 वर्ष की उम्र में रविवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जेठमलानी की गिनती देश के मशहूर आपराधिक मामलों के वकीलों में होती थी। वह राष्ट्रीय जनता दल से वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। उन्हें राजद ने 2016 में राज्यसभा भेजा था। 

उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कानून मंत्री का पदभार संभाला था। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है।
 
 

जेठमलानी ने कई हाई प्रोफाइल मामले लड़े हैं। जिनमें चारा घोटाला, राजीव गांधी हत्याकांड और आसाराम बापू का मामला भी शामिल है। चलिए आपको उन 12 हाई प्रोफाइल मामलों के बारे में बताते हैं, जिनमें जेठमलानी वकील थे।
विज्ञापन

2 of 13
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिया गांधी

इंदिया गांधी हत्या

राम जेठमलाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपियों के वकील थे।
विज्ञापन

3 of 13
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी - फोटो : amar ujala

राजीव गांधी हत्या

जेठमलानी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के आरोपियों की ओर से उनका केस लड़ा था।

4 of 13
हाजी मस्तान - फोटो : social media

हाजी मस्तान के वकील

जेठमलानी की गिनती आपराधिक मामलों के वकीलों में यूं ही नहीं की जाती है। वह अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान का केस भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 13
मनु शर्मा - फोटो : File Photo

जेसिका लाल हत्याकांड

जेठमलानी जेसिका लाल हत्याकांड में अभियुक्तों के वकील रह चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 13
अमित शाह - फोटो : ANI

सोहराबुद्दीन हत्याकांड

वह सोहराबुद्दीन हत्याकांड में अमित शाह के वकील थे।
विज्ञापन

7 of 13
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Facebook

चारा घोटाला

जेठमलानी चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव के वकील रहे हैं।

8 of 13
जयललिता - फोटो : social media

जयललिता के वकील

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के आय से अधिक संपत्ति वाले मामले में भी जेठमलानी ही उनके वकील थे।

9 of 13
कनिमोझी - फोटो : PTI

कनिमोझी के वकील

2G स्पेक्ट्रम मामले में जेठमलानी ने कनिमोझी का केस लड़ा था।

10 of 13
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : PTI

येदियुरप्पा के वकील

अवैध तेल खनन मामले में जेठमलानी बीएस येदियुरप्पा के वकील थे।

11 of 13
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

बाबा रामदेव के वकील

वह रामलीला मैदान मामले में बाबा रामदेव के वकील थे।

12 of 13
सुब्रत राय - फोटो : social media

सुब्रत राय के वकील

जेठमलानी सेबी मामले में सुब्रत राय सहारा के वकील थे।
विज्ञापन

13 of 13
आसाराम - फोटो : social media

आसाराम के वकील

वह जोधपुर बलात्कार मामले में आसाराम के वकील भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें