फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Rakshabandhan: राखी पर 10 हजार करोड़ के बिजनेस का अनुमान, त्योहारों के मौसम में दूर हो जाएगी व्यापार की सुस्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 28 Aug 2023 02:26 PM IST

सार

पिछले वर्ष की बाजारी सुस्ती के बाद भी रक्षाबंधन पर व्यापार लगभग 7 हज़ार करोड़ रुपये का रहा था। वर्ष 2021 में यह व्यापार 6 हज़ार करोड़ रुपये का रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakshabandhan 2023 - फोटो : अमर उजाला


पिछले वर्ष की बाजारी सुस्ती के बाद भी रक्षाबंधन पर व्यापार लगभग 7 हज़ार करोड़ रुपये का रहा था। वर्ष 2021 में यह व्यापार 6 हज़ार करोड़ रुपये का रहा था जबकि वर्ष 2020 में 5 हज़ार करोड़, वर्ष 2019 में 3500 करोड़ और वर्ष 2018 में लगभग 3 हज़ार करोड़ का रहा था। यदि कैट की मानें तो इस व्यापार में हर साल लगभग एक हजार करोड़ की वृद्धि हो रही है।


व्यापारियों के संगठन कैट का अनुमान है कि इस साल रक्षाबंधन पर वस्त्र उद्योग के साथ-साथ ऑटोमोबाइल, लैपटॉप, मोबाइल और एफएमसीजी सेक्टर की वस्तुओं की खपत बढ़ेगी और इन सेक्टरों के कामकाज में तेजी आएगी। 


31 को मनाएं रक्षाबंधन 

30 अगस्त को सारे दिन भद्रा काल है, जिसमें कोई भी मंगल कार्य निषेध है, इसलिए देश भर के व्यापारी 31 अगस्त को ही रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाएंगे। 31 अगस्त को यह त्यौहार मनाना पूर्ण रूप से शास्त्र सम्मत है। व्यापारियों ने 31 अगस्त को ही सरकारी अवकाश घोषित किया जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next