फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Elections: टीएमसी ने उतारे चार उम्मीदवार, गायक, पूर्व आईपीएस, वकील से एक्टर तक पर दांव; देखिए सूची

Fri, 27 Feb 2026 10:16 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Rajya Sabha Elections: टीएमसी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की है। चारों उम्मीदवार अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं और पार्टी की राजनीतिक ताकत और सार्वजनिक छवि को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा हैं। चुनाव 16 मार्च को होगा। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
टीएमसी ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों का किया एलान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार शाम राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। टीएमसी के मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, वकील मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया गया है। 
विज्ञापन


मतदान कब होगा?
चुनाव आयोग पहले ही बता चुका है कि कई राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। इनमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है।

टीएमसी ने नामों का एलान करते हुए क्या कहा?
टीएमसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने कहा कि उसे इन चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। पार्टी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे पार्टी की संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाएं। साथ ही हर भारतीय के अधिकार और सम्मान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध रहें। 

ये भी पढ़ें: हाईकमान से सुलह के बाद क्यों बदले तेवर?: केरल बनाम केरलम पर तकरार जारी, ब्रिटास ने थरूर पर किया पलटवार
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल से 2026 में पांच राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से चतार सीटें अभी तृणमूल कांग्रेस के पास हैं। 294 सदस्यों वाली विधानसभा मे टीएमसी के पास स्पष्ट बहुमत है। माना जा रहा है कि पार्टी पांच में से चार सीटें आसानी से जीत लेगी। एक सीट विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा सकती है।    

विधानसभा में मौजूदा संख्या को देखते हुए नतीजा लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, अगर कोई दल अतिरिक्त उम्मीदवार उतारता है, तो मुकाबला हो सकता है। इससे चुनाव से पहले सियासी हलचल बढ़ सकती है। 
विज्ञापन




चारों उम्मीदवार कौन हैं?
  • बाबुल सुप्रियो पहले नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने सितंबर 2021 में भाजपा छोड़कर टीएमसी का दामन थामा था। बाद में उन्होंने बालीगंज विधानसभा उपचुनाव जीता और अब राज्य सरकार में मंत्री हैं। उनकी उम्मीदवारी को उनके राजनीतिक रुख बदलने और सरकार में सक्रिय भूमिका निभाने का इनाम माना जा रहा है। 
  • राजीव कुमार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी रहे हैं। वह पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। शारदा चिटफंड मामले की जांच के दौरान राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के बीच जब टकराव चल रहा था, तब उनका नाम चर्चा में रहा था।    
  • मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील हैं। वह 2018 में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 को आंशिक रूप से निरस्त करने वाले ऐतिहासिक मामले में याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुई थीं।   
  • कोयल मल्लिक बांग्लाद फिल्म उद्योग की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह वरिष्ठ अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। उनकी उम्मीदवारी को तृणमूल कांग्रेस की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें पार्टी चर्चिच सार्वजनिक चेहरों को राज्यसभा भेजती है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें