फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Polls: बिहार में NDA के सभी उम्मीदवारों की जीत; विपक्ष के कुछ विधायकों ने नहीं किया मतदान

Mon, 16 Mar 2026 04:37 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा चुनाव में विपक्ष ने पांचवीं सीट पर चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन विधानसभा में संख्या बल एनडीए के पक्ष में होने के कारण विपक्ष की रणनीति सफल नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि इस जीत से बिहार में एनडीए की राजनीतिक स्थिति और मजबूत हुई है और राज्यसभा में भी गठबंधन की ताकत बढ़ेगी।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पांच उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इनमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, भाजपा नेता शिवेश कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और एनडीए के एक अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव परिणाम की जानकारी विधानसभा सचिव और राज्यसभा चुनाव की रिटर्निंग ऑफिसर ख्याति सिंह ने दी।
विज्ञापन


पांच सीटों पर छह उम्मीदवार
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर छह उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पांच और विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक उम्मीदवार उतारे थे।बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजग के उम्मीदवारों में शामिल हैं। सत्ताधारी गठबंधन के अन्य तीन उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (दोनों राज्यसभा के मौजूदा सदस्य) और भाजपा के शिवेश कुमार शामिल हैं।

सम्राट चौधरी ने एनडीए के सभी विधायकों का किया धन्यवाद
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के पास विधानसभा में मजबूत बहुमत है। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं, जिसकी वजह से गठबंधन को चार सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही थी। हालांकि पांचवीं सीट के लिए विपक्ष ने मुकाबला दिलचस्प बनाने की कोशिश की और राजद की ओर से अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया। चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए के सभी विधायकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने एकजुट होकर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट दिया, जिसकी वजह से एनडीए को यह जीत मिली। 
विज्ञापन




विपक्ष के कई विधायकों ने नहीं किया मतदान
वहीं राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक ने अपना वोट नहीं डाला। इसमें कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद (मनिहारी), मनोज विश्वास (फारबिसगंज) और सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा (वाल्मीकिनगर) वोट डालने नहीं पहुंचे हैं। आरजेडी के 25 विधायकों में से 24 पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं।
विज्ञापन



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें