फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Session: राज्यसभा में वन संरक्षण संशोधन विधेयक 2023 पारित; विपक्ष ने मणिपुर मामले पर किया बॉयकॉट

Wed, 02 Aug 2023 06:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rajya Sabha: राज्यसभा ने बुधवार को एक विधेयक पारित किया जो देश की सीमाओं के 100 किलोमीटर के भीतर की भूमि को संरक्षण कानूनों के दायरे से बाहर रखता है और वन क्षेत्रों में चिड़ियाघर, सफारी और पर्यावरण-पर्यटन सुविधाओं की स्थापना की अनुमति देता है।
विज्ञापन
राज्यसभा। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा ने बुधवार को एक विधेयक पारित किया जो देश की सीमाओं के 100 किलोमीटर के भीतर की भूमि को संरक्षण कानूनों के दायरे से बाहर रखता है और वन क्षेत्रों में चिड़ियाघर, सफारी और पर्यावरण-पर्यटन सुविधाओं की स्थापना की अनुमति देता है। संसद के उच्च सदन ने संक्षिप्त बहस के बाद वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पारित कर दिया, हालांकि विपक्ष ने मणिपुर में जातीय हिंसा पर वॉकआउट किया। लोकसभा ने 26 जुलाई को इस विधेयक को पारित कर दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

बहस के दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विधेयक कुछ प्रकार की भूमि को छूट देता है जैसे कि रेल लाइन या सरकार द्वारा बनाए गए सार्वजनिक सड़क के किनारे वन भूमि और किसी बस्ती तक पहुंच प्रदान करना, या अधिकतम 0.10 हेक्टेयर के आकार तक रेल और सड़क के किनारे की सुविधा प्रदान करना।
 

छूट प्राप्त वन भूमि में अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं, नियंत्रण रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा के 100 किमी के भीतर स्थित भूमि शामिल है, और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रणनीतिक रैखिक परियोजनाओं के निर्माण के लिए उपयोग किए जाने का प्रस्ताव है। विधेयक में सुरक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रस्तावित 10 हेक्टेयर तक की भूमि, रक्षा संबंधी परियोजनाओं या अर्धसैनिक बलों के शिविर और सार्वजनिक उपयोगिता परियोजनाओं के लिए उपयोग की जाने वाली प्रस्तावित भूमि को छूट दी गई है।
 

विधेयक केंद्र सरकार को आदेश द्वारा उन नियमों और शर्तों को निर्दिष्ट करने का अधिकार देता है, जिनके अधीन कोई भी सर्वेक्षण, जैसे टोही, पूर्वेक्षण, जांच या भूकंपीय सर्वेक्षण सहित अन्वेषण को गैर-वन उद्देश्य के रूप में नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

2023 के पहले छह महीनों में 36 वेबसाइटों को हैकिंग की घटना सामने आई
केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों के तहत मंत्रालयों और विभागों की कम से कम 36 वेबसाइटों को 2023 के पहले छह महीनों में हैकिंग की घटनाओं का सामना करना पड़ा। साइबर सुरक्षा निगरानी संस्था सीईआरटी-इन ने इन घटनाओं पर नजर रख रही है। लोकसभा में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि CERT-In द्वारा कुल 1,12,474 साइबर सुरक्षा घटनाओं को ट्रैक किया गया है। मंत्री ने यह भी बताया कि 2023 की पहली छमाही में वित्तीय संस्थानों से संबंधित 4.29 लाख से अधिक साइबर सुरक्षा घटनाएं हुईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें