फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने फेसबुक पोस्ट के जरिए नायडू पर लगाया पक्षपात का आरोप, विपक्ष ने की कड़ी निंदा

Fri, 09 Feb 2018 05:36 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी लाइन से हटकर राज्यसभा के सभी सदस्यों ने सभापति एम वेंकैया नायडू की आलोचना वाली टिप्पणी फेसबुक पर पोस्ट करने पर एक सांसद की आलोचना की। सांसद का नाम लिए बिना सदस्यों ने शुक्रवार को उनसे माफी की मांग की।

विज्ञापन

 
मुद्दे को उठाते हुए सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि सभी सदस्यों को सभापति पर पूरा विश्वास है। एक सांसद द्वारा सदन की कार्यवाही को चलाने में भेदभाव का आरोप लगाने वाली फेसबुक पोस्ट किया जाना अनुचित और असंसदीय है। 

सांसद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वे सभापति से माफी मांगें। भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि यहां पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां करना सभापति का अपमान है। 
विज्ञापन


विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ऐसा कार्य असंसदीय है और हम इसकी आलोचना करते हैं।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि सभापति सभी सदस्यों को पर्याप्त अवसर देते हैं और किसी को भी सोशल मीडिया में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि किसी भी सदस्य ने फेसबुक पर पोस्ट करने वाले सांसद का नाम नहीं लिया। मुद्दा उठाए जाने के दौरान नायडू बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे मगर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें