फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा के 10 सांसदों को नई जिम्मेदारी: AIIMS से सिल्क बोर्ड तक, किस-किस पैनल में कौन-कौन शामिल?

Sun, 16 Aug 2026 05:30 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

राज्यसभा के कई सांसदों को अब एम्स और अन्य महत्वपूर्ण वैधानिक निकायों की जिम्मेदारी मिली है। संसदीय समितियों में भी नए सदस्यों का चुनाव हुआ है। उम्मीदवारों और रिक्त पदों की संख्या बराबर होने के कारण सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसदों को मिली नई जिम्मेदारी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा के दस सदस्य देश के अलग-अलग वैधानिक निकायों के लिए निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमें देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भी शामिल हैं। खास बात यह रही कि इन पदों के लिए जितने उम्मीदवार थे, उतनी ही सीटें खाली थीं। इसलिए सभी उम्मीदवार निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


एम्स में किस सांसद को मिली जिम्मेदारी?
राज्यसभा सांसद गुलाम अली को एम्स अवंतिपोरा का सदस्य चुना गया है। अशोक कुमार मित्तल को एम्स, बठिंडा और राजनेश कुमार अग्रवाल को एम्स भोपाल का सदस्य बनाया गया है। असम से एजीपी सांसद बीरेंद्र प्रसाद वैश्य को एम्स गुवाहाटी का सदस्य चुना गया। जम्मू-कश्मीर से भाजपा सांसद सत पाल शर्मा को एम्स विजयपुर की जिम्मेदारी मिली है। आईएस इनबादुरई को एम्स मदुरै और मदन राठौड़ को एम्स जोधपुर का सदस्य चुना गया है।

यहां पढ़ें पूरी लिस्ट:-
 
क्रम राज्यसभा सांसद जहां सदस्य चुने गए
1 गुलाम अली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, अवंतिपोरा
2 अशोक कुमार मित्तल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बठिंडा
3 राजनेश कुमार अग्रवाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल
4 बीरेंद्र प्रसाद वैश्य अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गुवाहाटी
5 सत पाल शर्मा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, विजयपुर
6 I S इनबादुरई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, मदुरै
7 मदन राठौड़ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर
8 लहर सिंह सिरोया केंद्रीय सिल्क बोर्ड
9 सिकंदर कुमार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की परिषद
10 रेखा शर्मा नेशनल असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एंड सरोगेसी बोर्ड
विज्ञापन


सिल्क बोर्ड से लेकर सरोगेसी बोर्ड तक कौन पहुंचा?
लहर सिंह सिरोया को केंद्रीय सिल्क बोर्ड का सदस्य चुना गया है। हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद सिकंदर कुमार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की परिषद का सदस्य बनाया गया है। हरियाणा से भाजपा सांसद रेखा शर्मा को नेशनल असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एंड सरोगेसी बोर्ड का सदस्य चुना गया है। राज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना के मुताबिक, इन वैधानिक निकायों में चुनाव के लिए नामित उम्मीदवारों की संख्या और खाली पदों की संख्या बराबर थी। इसी वजह से सभी उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें: सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पंजाब पुलिस पर क्यों उठे सवाल?

संसद की समितियों में किसे मिली जगह?
राज्यसभा सचिवालय की एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक, लोक लेखा समिति और लोक उपक्रम समिति के लिए भी सदस्यों का चुनाव हुआ। भाजपा सांसद सुखेंदु शेखर रे और डीएमके सांसद तिरुचि शिवा को लोक लेखा समिति का सदस्य चुना गया। मोहम्मद नदीमुल हक को लोक उपक्रम समिति का सदस्य घोषित किया गया।
विज्ञापन


अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के लिए भी उम्मीदवारों की संख्या तय सीटों के बराबर थी। इसलिए सभी नामित सदस्यों को एक साल के कार्यकाल के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। यह कार्यकाल समिति की पहली बैठक की तारीख से शुरू होगा। इस समिति में मस्तान राव यादव बीधा, सुभाषिष खुंटिया, अमर पाल मौर्य, मयंककुमार नायक, ए ए रहीम, के आर एन राजेशकुमार, कल्पना सैनी, पका वेंकट सत्यनारायण, अशोक सिंह और भीम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें