फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCC: कपिल सिब्बल बोले- पहले पीएम को देश को बताना चाहिए कि यूसीसी के लिए क्या है प्रस्ताव, इसके बिना चर्चा नहीं

Sat, 01 Jul 2023 01:28 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।

सार

तमिलनाडु में राज्यपाल बनाम राज्य सरकार के मुद्दे पर कपिल सिब्बल ने कहा कि पहले राज्यपाल के पद का दुरुपयोग नहीं होता था। अब, उन्होंने (केंद्र) अपने सदस्यों को मैदान में उतारा है जिनकी विचारधारा समान है, इसलिए राज्यपाल वही करते हैं जो उन्हें केंद्र कहता है। 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद राजनीति शुरू हो गई है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि यूसीसी के लिए क्या प्रस्ताव है और वह किन मुद्दों पर एकरूपता चाहते हैं। जब तक कोई प्रस्ताव सामने नहीं आता, तब तक यूसीसी पर चर्चा की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नागरिक संहिता को पूरे देश में लागू नहीं किया जा सकता। लोगों को कानून की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन चर्चा चल रही है।

विज्ञापन

 

सिब्बल ने राज्यपाल की भूमिका पर उठाए सवाल
वहीं, तमिलनाडु में राज्यपाल बनाम राज्य सरकार के मुद्दे पर कपिल सिब्बल ने कहा कि पहले राज्यपाल के पद का दुरुपयोग नहीं होता था। अब, उन्होंने (केंद्र) अपने सदस्यों को मैदान में उतारा है जिनकी विचारधारा समान है, इसलिए राज्यपाल वही करते हैं जो उन्हें केंद्र कहता है। राज्यपाल की भूमिका गैर-भाजपा शासित राज्यों में सरकार गिराने की है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में राज्यपाल ने ऐसा ही किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें