फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं पर कोरोना का कहर जारी: अब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हुए संक्रमित, मेकेदातु मार्च में लिया था भाग

Thu, 13 Jan 2022 12:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनावी माहौल में कोरोना नेताओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। खड़गे से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत कई बड़े नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि वे बिना लक्षण के हैं और घर में आइसोलेट हो गए है। उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। लेकिन सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि उन्होंने कर्नाटक के  मेकेदातु मार्च में भाग लिया था और इस मार्च में जबरदस्त भीड़ थी।

विज्ञापन


खड़गे, डीके शिवकुमार समेत कई कांग्रेस नेता पर एफआईआर दर्ज
मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य पार्टी इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार, कर्नाटक विधानसभा में एलओपी सिद्धारमैया और वीरप्पा मोइली सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोविड -19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। देश में बिगड़ती महामारी की स्थिति के बीच पदयात्रा को सुपर-स्प्रेडर इवेंट के रूप में देखा जा रहा है।

खड़गे से पहले इन नेताओं को भी हुआ कोरोना
खड़गे से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत कई बड़े नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक असम और नगालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें