फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा उप-सभापति पैनल: सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सात सदस्यों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किस दल से कौन?

Sat, 22 Nov 2025 12:07 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा के सभापति ने 21 नवंबर 2025 से उप-सभापतियों का नया सात सदस्यीय पैनल गठित किया है। यह पैनल जरूरत पड़ने पर सदन की कार्यवाही संभालेगा। आइए जानते है इस पैनल में किन-किन लोगों का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
राज्यसभा (File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने 21 नवंबर 2025 से उप-सभापतियों के नए पैनल का गठन कर दिया है। इस पैनल में कुल सात सदस्य शामिल किए गए हैं। ये सदस्य जरूरत पड़ने पर सभापति की अनुपस्थिति में सदन का संचालन कर सकेंगे। नए सदस्यों में डॉ. दिनेश शर्मा, भुवनेश्वर कलिता, एस. फांगनोन कोन्यक, राजानी पाटिल, डॉ. ससमित पात्रा, डॉ. थाम्बिदुरई और तिरुची शिवा शामिल हैं।

विज्ञापन


अब जानिए किस दल से कौन नेता?
बता दें कि राज्यसभा में बनाए गए सात सदस्यीय उप-सभापतियों के नए पैनल में विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इस पैनल में चार सदस्य भाजपा, एक कांग्रेस, एक AIADMK और एक DMK से हैं।

ये भी पढ़ें:- Bengal: '6 दिसंबर को बेलडांगा में रखेंगे बाबरी मस्जिद की नींव', टीएमसी विधायक के एलान पर घमासान; भाजपा भड़की

उत्तर प्रदेश से भाजपा के डॉ. दिनेश शर्मा, असम से भाजपा के भुवनेश्वर कलिता, नगालैंड से भाजपा की एस. फांगनोन कोन्यक, महाराष्ट्र से कांग्रेस की रजनी पाटिल, ओडिशा से भाजपा के डॉ. ससमित पात्रा, तमिलनाडु से AIADMK के डॉ. एम थाम्बिदुरई और तमिलनाडु से DMK के तिरुची शिवा का नाम शामिल है। 

इस पैनल का महत्व क्या है?

विज्ञापन

राज्यसभा चलाने में सभापति और उपसभापति के अलावा भी कई बार अतिरिक्त सदस्यों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पैनल के ये सदस्य सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते हैं। इसलिए यह पैनल संसद की कार्यप्रणाली का एक अहम हिस्सा माना जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Sagar Kavach Exercise: भारतीय तटरक्षक बल का सागर कवच अभ्यास सफल; तटीय सुरक्षा नेटवर्क की क्षमता का हुआ परीक्षण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें