फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha: नाथू ला समेत तीनों मार्गों से चीन से व्यापार करने पर बातचीत कर रहा भारत, सरकार ने दी जानकारी

Fri, 08 Aug 2025 04:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Rajya Sabha: भारत-चीन सीमा पर लिपुलेख, शिपकी ला और नाथू ला दर्रों से होने वाला व्यापार 2020 में कोविड के कारण बंद हुआ था, जो अब तक शुरू नहीं हुआ। सरकार इन मार्गों से व्यापार दोबारा शुरू करने के लिए चीन से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
कीर्ति वर्धन सिंह, विदेश राज्य मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा के सांसद दोरजी शेरिंग लेप्चा ने नाथू ला सीमा से व्यापार फिर से शुरू करने के बारे में सवाल पूछा। इस पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लिखित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार करने के लिए तीन तय रास्ते हैं — उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रा (साल 1992 से), हिमाचल प्रदेश में शिपकी ला दर्रा (साल 1995 से) और सिक्किम में नाथू ला दर्रा (जुलाई 2006 से)।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साल 2020 में कोविड-19 महामारी के समय इन तीनों रास्तों से होने वाला व्यापार बंद हो गया था। तबसे अब तक यह व्यापार दोबारा शुरू नहीं हुआ है। भारत सरकार चीन से बातचीत कर रही है, ताकि इन तीनों रास्तों से फिर से सीमा व्यापार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें