फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र में सीटों के लिए रस्साकशी तेज, उद्धव बोले- महाविकास अघाड़ी के चारों उम्मीदवार जाएंगे राज्यसभा

Tue, 07 Jun 2022 11:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कोई कितनी भी कोशिश कर ले, महाअघाड़ी विकास के चारों उम्मीदवार राज्यसभा सांसद बनकर दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी नेता शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में भी यही हाल है। ऐसे में चुनाव से पहले शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा गठबंधन महा विकास अघाड़ी के सहयोगियों ने बैठक की है। ट्राइडेंट में हुई इस बैठक में महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे, एनसीपी के शरद पवार, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य विधायक और मंत्री मौजूद रहे। बैठक के दौरान शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा ने राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। 

विज्ञापन


ओवैसी ने खेला दांव 
महा विकास अघाड़ी की  बैठक से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी दांव खेल दिया है। उन्होंने कहा है कि अभी तक एमवीए की ओर से राज्यसभा चुनावों में समर्थन के लिए किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है। अगर एमवीए को उनका समर्थन चाहिए तो वे मुझसे संपर्क करें। दरअसल, 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में AIMIM के भी दो विधायक हैं। ऐसे में 10 जून को होने वाले चुनावों को ये विधायक निर्णायक बना सकते हैं। 

सीएम ने विपक्ष को दी हिदायत
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कोई कितनी भी कोशिश कर ले, महाअघाड़ी विकास के चारों उम्मीदवार राज्यसभा सांसद बनकर दिल्ली जाएंगे। महाराष्ट्र में शालीनता की परंपरा है, और इसे विपक्ष को भी बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन


शिवसेना सांसद बोले- राज्यसभा में हमारे पास अच्छे नंबर
शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने कहा बैठक आज हुई है। हमारे पास (राज्यसभा चुनाव के लिए) अच्छे नंबर हैं। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सभी चार उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुने जाएंगे।

छह राज्यसभा सीटों के लिए होंगे चुनाव 
महाराष्ट्र में छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। इन सीटों पर सात प्रत्याशी उतारे गए हैं। एमवीए गठबंधन से शिवसेना ने दो तो राकांपा और कांग्रेस ने एक-एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने तीन प्रत्याशियों को खड़ा किया है। संख्याबल के हिसाब से भाजपा दो तो शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा आसानी से एक-एक सीटें जीत सकते हैं। भाजपा के पास दो सीटें जीतने के लिए वोट हैं, जबकि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस आराम से एक-एक सीट जीत सकती हैं।





जल्द लेंगे फैसला 
मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, अगर एमवीए को हमारा समर्थन नहीं चाहिए, तो ठीक है। हम एक से दो दिन में इस पर फैसला करेंगे, लेकिन अगर उन्हें हमारा समर्थन चाहिए तो उन्हें हमसे संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा, हम लगातार अपने विधायकों के संपर्क में हैं। 

राकांपा ने की बैठक
आज शाम होने वाली एमवीए की बैठक से पहले राकांपा की ओर से भी एक बैठक की गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में एनसीपी चीफ शरद पवार, जयंत पाटिल और एकनाथ खडसे मौजूद रहे। 

शिवसेना ने अपने विधायकों को होटल में ठहराया
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों की खरीद फरोख्त का डर सता रहा है।  इसी डर से उसने अपने विधायकों को मलाड के एक रिसॉर्ट से दक्षिण मुंबई के एक पांच सितारा होटल में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि शिवसेना के सभी विधायकों को मुंबई बुलाया गया है। ये सभी विधायक 10 जून को होने वाले चुनाव तक एक साथ रहेंगे। शिवसेना विधायक और पार्टी प्रवक्ता सुनील प्रभु ने कहा कि हम अभी तक 'द रिट्रीट में थे और हमारे साथ सभी मंत्री भी वहां मौजूद थे। हम आज दक्षिण मुंबई में स्थित होटल 'द ट्राइडेंट' जाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपनी पार्टी के विधायकों के साथ मुलाकात की थी। वर्तमान में 288 सदस्यीय सदन में शिवसेना के 55 विधायक हैं।

शिवसेना ने दो उम्मीदवार संजय राउत और संजय पवार को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक को उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी ने प्रफुल्ल पटेल) और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाया  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें