फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: सोनिया पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित, नड्डा सहित ये उम्मीदवार भी निर्विरोध चुने गए

Tue, 20 Feb 2024 05:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/गांधीनगर

सार

Rajya Sabha Election: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पहली बार संसद के ऊपरी सदन के लिए चुनी गईं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। आज नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। 
विज्ञापन
सोनिया गांधी, जेपी नड्डा - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए राजस्थान से निर्विरोध चुनी गईं। इसके अलावा, भाजपा के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को भी राज्यसभा के लिए चुना गया है। मंगलवार को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन था। राजस्थान विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि किसी अन्य उम्मीदवार ने चुनाव नहीं लड़ा, इसलिए तीनों निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए। 

विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य मनमोहन सिंह (कांग्रेस) और भूपेंद्र यादव (भाजपा) का कार्यकाल तीन अप्रैल को समाप्त हो रहा है। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक चुने जाने के बाद पिछले साल दिसंबर में इस्तीफा दिया था। जिसके बाद तीसरी सीट खाली थी। राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 115 और कांग्रेस के 70 सदस्य हैं। राज्य में राज्यसभा की 10 सीटें हैं। नतीजों के बाद राज्यसभा में राजस्थान से कांग्रेस के छह और भाजपा के चार सदस्य होंगे।  

गुजरात: जेपी नड्डा को भी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया
वहीं, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और पार्टी के तीन अन्य उम्मीदवारों को गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया है। राज्यसभा की चार सीटें खाली थीं। सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 

एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात से राज्यसभा की चार खाली सीटों के लिए किसी अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी रीता मेहता ने नड्डा सहित चारों भाजपा उम्मीदवारों को संसद के ऊपरी संदन के लिए निर्विरोध विजयी घोषित किया। नड्डा के अलावा राज्यसभा के जिन तीन भाजपा नेताओं को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया है, उनमें हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया,  भाजपा नेता जसवंत सिंह परमार और मयंक नायक शामिल हैं। 

ओडिशा: अश्विनी वैष्णव निर्विरोध चुने गए, प्रमाणपत्र हासिल किया
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी ओडिशा से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। उन्हें जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। वैष्णव भुवनेश्वर के राम मंदिर में प्रार्थना करने भी पहुंचे। 
 
विज्ञापन

महाराष्ट्र: अशोक चव्हाण सहित सभी छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित 
उधर, महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए अशोक चव्हाण सहित छह उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया है। इन छह उम्मीदवारों में भाजपा ने चव्हाण सहित तीन नेताओं को मैदान में उतारा था। जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने एक-एक उम्मीदवार उतारा था। भाजपा के उम्मीदवारों में अशोक चव्हाण, पूर्व विधायक मेधा कुलकर्णी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता अजीत गोपछड़े शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें