फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा की मांग मायावती अपना इस्तीफा वापस लेंः कुरियन

Wed, 19 Jul 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यसभा - फोटो : SELF
विज्ञापन
राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन ने बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती से अपना इस्तीफा वापस लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका इरादा मायावती को बोलने से रोकने का कतई नहीं था। ऐसी स्थिति सिर्फ संवादहीनता की वजह से बनी है।
विज्ञापन


इसलिए उनको अपना इस्तीफा वापस लेना चाहिए। कुरियन की अपील पर कांग्रेस समेत कई दलों ने सहमति जताई। संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इसे लेकर सहमति जताई।बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने भी कहा कि मायावती का भी इरादा संसद की कार्यवाही बाधित करने का नहीं था। जब वह दलितों के मुद्दे पर बोल रही थी तो सत्तापक्ष के सदस्यों ने टोका टोकी कर रहे थे। जिसकी वजह से उनका समय व्यवधान में ही खर्च हो गया था। इसे लेकर ही बसपा सुप्रीमो व्यथित थी।

बुधवार को मायावती राज्यसभा नहीं आईं। वहीं बसपा सांसद भी मौन रहे। जेडीयू के सदस्य अली अनवर ने जब दलित वर्ग के लोगों के मैला ढोने की प्रथा अभी तक खत्म नहीं होने का मुद्दा उठाया था तो बसपा सदस्य इस पर भी खामोश रहे जबकि अन्य पार्टियों के सदस्यों ने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें