फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप-राष्ट्रपति नायडू को एनसीपी भेजेगी 20 लाख पोस्टकार्ड, सांसद को नारे पर टोका था

Thu, 23 Jul 2020 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बुधवार को राज्यसभा सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण करने के बाद भाजपा नेता उदयनराजे भोसले ने 'जय भवानी, जय शिवाजी के नारे लगाए थे।' इस पर उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने यह कहते हुए इस पर आपत्ति जताई थी कि कार्यक्रम उनके चैंबर में हो रहा है और नारे लगाने की अनुमति नहीं है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने नायडू के इस व्यवहार को महापुरुषों का अपमान बताते हुए नायडू को 20 लाख पोस्टकार्ड भेजने की बात कही है। 

वेंकैया नायडू ने दिया स्पष्टीकरण, कहा- अपमान की भावना नहीं थी

हालांकि, नायडू ने इसे लेकर गुरुवार के स्पष्टीकरण भी दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा परंपरागत व्यवहार के हिसाब से किया था, इसमें किसी का अपमान करने की कोई भावना नहीं थी। नायडू ने ट्वीट किया, 'मैं हमेशा से छत्रपति शिवाजी महाराज का मुखर प्रशंसक और देवी भवानी का उपासक रहा हूं। सदस्यों को याद दिलाया गया था कि शपथ लेने के समय परंपरागत व्यवहार के अनुसार नारे लगाने की अनुमति नहीं होती है। इसमें अपमान की कोई बात नहीं है।'

विज्ञापन

 

इसे लेकर एनसीपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष महबूब शेख ने आपत्ति जताई है। शेख ने आरोप लगाया है कि वेंकैया नायडू ने महापुरुषों का अपमान किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी नायडू को इसे लेकर 20 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी। इन पोस्टकार्ड में 'छत्रपति शिवाजी महाराज की जय' लिखा होगा। 

उदयनराजे भोसले ने कहा- नायडू ने कुछ आपत्तिजनक नहीं किया

वहीं, उजयनराजे भोसले ने इस घटनाक्रम को लेकर कहा है कि उनके द्वारा नारे लगाए जाने के बाद सभापति वेंकैया नायडू ने जो किया उसमें उन्हें कुछ आपत्तिजनक नहीं लगा। उन्होंने जोर दिया कि उप-राष्ट्रपति ने शिवाजी महाराज का किसी तरह से अपमान नहीं किया। भोसने ने यह भी कहा कि अगर मराठा सम्राट को लेकर किसी तरह का अपमानजनक व्यवहार होता को वह खुद व्यक्तिगत रूप से उसके खिलाफ विरोध दर्ज करवाते। 

राम मंदिर पर पवार के बयान पर भाजपा भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड

वहीं, दूसरी ओर भाजपा का युवा मोर्चा राम मंदिर को लेकर शरद पवार के बयान पर उन्हें 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने की तैयारी कर रहा है। भाजयुमो ने यह फैसला पवार के उस बयान को लेकर लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर का निर्माण करने से महामारी खत्म हो जाएगी। पवार के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था और भाजपा के कई नेताओं ने इसे आस्था से जोड़ते हुए भगवान राम के खिलाफ बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें