फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम टेबल बदलने की तैयारी में रेलवे, 100 ट्रेनों का संचालन भी हो सकता है बंद

Thu, 23 Jul 2020 06:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ट्रेनों की समय सारिणी (टाइम टेबल) में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे यह कदम ट्रेनों के समय पर संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उठा रहा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि यह नई समय सारिणी कोरोना वायरस की वजह से बनी स्थिति के सामान्य होने के बाद ही लागू किया जाएगा। अभी रेलवे केवल विशेष ट्रेनों का ही संचालन कर रहा है। 

विज्ञापन


साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे ऐसी 100 ट्रेनों के संचालन को भी बंद करने की तैयारी में है जिनकी खास मांग नहीं है या जिनमें आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते रेलवे समेत यातायात के सभी साधन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हालांकि, यह निर्णय यात्रियों के लिए वैकल्पिक ट्रेनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।

एक जुलाई को समय पर चली थीं सौ फीसदी ट्रेनें
एक जुलाई को रेलवे के इतिहास में पहली बार सौ फीसदी ट्रेनों का संचालन सही समय से हुआ। इस दिन सभी ट्रेनें अपने तय समय पर चलीं और तय समय पर गंतव्य स्टेशन पर पहुंचीं। इससे पहले इस मामले में सबसे ज्यादा सफलता 23 जून 2020 को मिली थी। तब महज एक ट्रेन लेट हुई थी जिससे यह 99.54 फीसदी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें