फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget Session: सुरक्षित बजट सत्र के लिए लोकसभा-राज्यसभा के महासचिवों को कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश

Mon, 10 Jan 2022 06:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आगामी बजट सत्र के सुरक्षित आयोजन के लिए लोकसभा के स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन ने सदनों के महासचिवों को स्थिति की समीक्षा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
संसद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू और लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने सोमवार को दोनों सदनों के महासचिवों को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करें और आगामी बजट सत्र के सुरक्षित आयोजन के लिए प्रभावी सुरक्षा मानक सुझाएं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नायडू और बिड़ला ने यह निर्देश यह जानने के लिए किया है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार की मौजूदा स्थिति के संदर्भ में पिछले शीत कालीन सत्र के दौरान अपनाए गए कोरोना वायरस के लिए प्रोटोकॉल्स कितने पर्याप्त थे। दोनों महासचिवों से कहा गया है कि इस संबंध में अपनी रिपोर्ट जितनी जल्दी संभव हो पेश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें