मानसून सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा की शुरूआत हंगामेदार रही। सदन में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और राज्य सभा सांसद मायावती ने बीते दिनों गुजरात में दलितों के पीटे जाने का मुद्दा जैसे ही सदन में उठाया बहुजन समाज पार्टी के उनके साथी सांसद वेल में आ गए और हंगामा करने लगे।
हंगामे के बाद सदन स्थगित कर दिया गया था। सदन दोबारा 12.13 मिनट पर शुरू हुआ। इसके बाद फिर राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
गौरतलब है कि गुजरात में आनंदीबेन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और गुजरात के सोमनाथ में गौरक्षा के बहाने चार तस्करों को बेरहमी से पीटने वाला एक वीडियो सामने आया था। पीटने वाले खुद को गौरक्षा और शिवसेना कार्यकर्ता बता रहे थे।
ये रहा घटना का वीडियो-
कश्मीर हिंसा पर राज्यसभा में नोटिस
- फोटो : PTI
वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्य सभा में कश्मीर में हुई हिंसा पर बहस कराने के लिए नोटिस दिया है। जिस पर 2 बजे बहस होने की संभावना है।
Congress leader Ghulam Nabi Azad has given notice in Rajya Sabha to discuss #KashmirUnrest issue. Discussion likely at 2 pm today.
— ANI (@ANI_news) July 18, 2016
इस नोटिस पर किरण रिजिजू ने मीडिया से कहा कि सदन में जम्मू और कश्मीर के हालात पर संसद में बात करेंगे।
Will speak in Parliament about the situation in Jammu and Kashmir: Kiren Rijiju,MoS Home pic.twitter.com/XqLh8CHRqz
— ANI (@ANI_news) July 18, 2016
नए सांसदों ने ली शपथ
- फोटो : PTI
इससे पहले सदन में नव निर्वाचित सदस्यों ने शपथ लिया। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण वैंकेया नायड के साथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, और समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह शामिल थे।
साथ ही संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, जदयू नेता शरद यादव और राजद नेता लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने भी शपथ लिया।
प्रख्यात वकील राम जेठमलानी, अंबिका सोनी, बेनी प्रसाद वर्मा ने भी मानसून सत्र के पहले दिन शपथ लिया।
सदन के नए सदस्यों का स्वागत उपसभापित हामिद अंसारी ने किया और जो सदस्य दोबारा निर्वाचित हो कर आए उन्हें कहा आपका दोबारा स्वागत है।