फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Resigns: गुजरात में कांग्रेस को झटका, नरेश भाई रावल और राजू परमार ने छोड़ी पार्टी

Thu, 04 Aug 2022 07:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

जिन दो नेताओं ने पार्टी छोड़ी है, उनमें राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार शामिल हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है। जिन दो नेताओं ने पार्टी छोड़ी है, उनमें राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार शामिल हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस और आप ने की गरबा प्रवेश पास से जीएसटी हटाने की मांग
इस बीच गुजरात में नवरात्रि पर होने वाले गरबा आयोजनों में प्रवेश पास पर लगने वाले 18 फीसदी वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) को कांग्रेस और आप ने वापस लेने की मांग की है। साथ ही राज्य के कई शहरों में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच गुजरात के शिक्षा मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता जीतू वघानी ने कहा कि व्यावसायिक गरबा आयोजन समेत तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रवेश टिकट पर 2017 से जीएसटी लागू है। कांग्रेस शासित राज्यों में भी इन आयोजनों पर यह कर लिया जाता है।

कच्छ सीमा से मछली पकड़ने वाली दो नौकाएं जब्त
दूसरी ओर, दूसरी आ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को गुजरात के कच्छ जिले में सीमा के पास मछली पकड़ने वाली दो पाकिस्तानी नाव को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह पाकिस्तान से लगे भारतीय हिस्से हरामी नाला क्रीक क्षेत्र में नाव को देखा। यह अवैध रूप से भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। बीएसएफ के गश्ती दल को देखकर अपनी नौकाओं को छोड़कर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें