नकदी समस्याओं से जूझ रही जेट एयरवेज ने रविववार को कहा कि उसके स्वतंत्र निदेशक राजश्री पाथी ने कंपनी छोड़ दी है। उन्होंने समय की कमी तथा दूसरी प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए 13 नवंबर को पद छोड़ा।
विज्ञापन
जेट एयरवेज ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा, ‘...राजश्री पाथी ने कंपनी के स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 13 अप्रैल से प्रभाव में आया। उन्होंने समय की कमी तथा अन्य मौजूदा प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पद छोड़ा है।’