फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंछ रखने पर अहमदाबाद में राजपूतों, दलितों के बीच झड़प

Thu, 02 Aug 2018 06:26 PM IST
भाषा, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में अहमदाबाद के एक इलाके में कराडिया राजपूत (ओबीसी समुदाय) ने एक दलित युवक के निक्कर पहनने और मूंछ रखने पर कथित रुप से आपत्ति की और फिर दोनों समुदायों के बीच झड़प हो गयी। पुलिस उपाधीक्षक पी डी मानवर ने बताया कि मंगलवार रात को कविता गांव में यह झड़प हुई जिसके बाद दोनों समुदायों के सदस्यों ने एक दूसरे के विरुद्ध बावला थाने में शिकायतें दर्ज करायीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजपूत समुदाय के पांच लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये हैं। रमनभाई मकवाना ने शिकायत दर्ज करायी है कि जब उसके भतीजे विजय 31 जुलाई को एक दुकान पर गये थे तब सात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। राजपूत समुदाय से कथित रुप से संबद्ध इन लोगों ने निक्कर पहनने और मूंछ रखने पर विजय पर जातीय टिप्पणी की। बाद में कुछ राजपूत ट्रक से आए और उन्होंने मकवाना के भाई विनूभाई और उसके बेटे विजय एवं संजय पर हमला किया।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, गंभीरसिंह राठौड़ समेत कुछ राजपूतों पर भादसं एवं अनुसूचित जाति.जनजाति अत्याचार निवारण कानून की सबंधित धाराएं लगायी गयी हैं। उधर राठौड़ ने आरोप लगाया है कि विजय ने दूसरों के साथ मिलकर उन लोगों पर हमला किया। उसे दो दिन पहले एक प्राथमिक विद्यालय में दलित और राजपूत युवकों के बीच हुई कहासुनी को लेकर नाराजगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें