फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत का राजनीति में उतरना तय, बोले- 31 दिसंबर को करेंगे बड़ा ऐलान

Tue, 26 Dec 2017 09:58 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में कदम रखने की अटकलें स्पष्ट होती दिख रही हैं। राजनीतिक मैदान में उतरने के इशारे खुद रजनीकांत ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में नए नहीं हैं, हां ऐलान में लेट हो गया है, लेकिन उनका खुले तौर पर सामने आने एक जीत की तरह होगा।
विज्ञापन


रजनीकांत ने कहा कि वे 31 दिसंबर को बड़ा ऐलान करेंगे। दरअसल, रजनीकांत इससे पहले कई बार राजनीति में आने के इशारे दे चुके हैं। हाल में उन्होंने कहा था कि मैं इस साल सितंबर-अक्टूबर में अपने फैन्स से मुलाकात करूंगा और जब भी मैं राजनीति में शामिल होने का फैसला लूंगा, तब सारे सवालों का जवाब दे दूंगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि रजनीकांत तमिलनाडु के लिए करिश्माई व्यक्तित्व है। यूं कहें तो रजनीकांत तमिल लोगों का 'थलाइवा' हैं।
  I am not new to politics. I got delayed.Entering is equal to victory. I will announce a decision on December 31: Rajinikanth pic.twitter.com/0WsH67ZLeS — ANI (@ANI) December 26, 2017
विज्ञापन



मालूम हो कि इससे पहले रजनीकांत ने चेन्नई में फैंस की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि राजनीति में अच्छे नेता मौजूद हैं, पर व्यवस्था में भ्रष्टाचार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यह उनके राजनीति में आने का उपयुक्त समय नहीं है। वे ये भी कह चुके है कि अगर ईश्वर की मर्जी होगी तो मैं राजनीति में आऊंगा। रजनीकांत ने कहा था कि जब भी कोई युद्ध आएगा तो वे अपनी मातृभूमि की रक्षा के फौरन आगे आएंगे।

उन्होंन अपने प्रशंसकों से कहा, 'मेरे पास धैर्य है, काम और अपना कर्तव्य, आप सब के पास भी। अपना काम करो और अपनी बारी आने का इंतजार करो। जब युद्ध होता तो हम मिलकर सामना करेंगे।' उन्होंने कहा, 'यदि भगवान की इच्छा है, तो मैं राजनीति में प्रवेश करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें