गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में हुए आतंकी एनकाउंटर पर सदन में बयान दिया। उन्होंने यहां आतंकी सैफुल्ला का भी जिक्र किया।
*राजनाथ सिंह ने कहा कि ये एनकाउंटर बेहद जरूरी थी। पुलिस ने वह हर पैतरा आजमाया जिसमें सैफुल्ला को मारना न पड़े। पुलिस ने मिर्ची बम से लेकर धुएं वाले बम तक इस्तेमाल किया।
*गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस लगातार सैफुल्ला के परिवार के संपर्क में रही। उसके परिवार के माध्यम से पुलिस उसे सेरेंडर कराने के प्रयास करती रही। पुलिस उसे मारना नहीं चाहती थी।
*सैफुल्ला के पिता की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा उन्होंने एक मिसाल पेश की। पूरे देश को सैफुल्ला के पिता का गर्व है।
*पुलिस ने अपना बेस्ट काम किया। हम जल्द ही इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करेंगे। पुलिस और जांच एजेंसियों ने शानदार काम किया है।
* राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मामले में लखनऊ, कानपुर और औरेया में छापेमारी हुई है। इस घटना के तार जहां-जहां से भी जुड़ रहे हैं हम वहां पहुंच रहे हैं।