फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी सीमा से लगे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 7 दिसंबर को गृहमंत्री करेंगे बैठक

Mon, 04 Dec 2017 09:20 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह, फाइल फोटो
विज्ञापन
 कोलकाता में 7 दिसंबर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के एजेंडे में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का प्रवेश, नशीली दवाओं और फर्जी करेंसी की सीमा पार से तस्करी मुख्य होंगे।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री एक दिन की बैठक के लिए जुटेंगे। इन्हीं राज्यों की सीमाएं बांग्लादेश से लगने के कारण रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासी यही आते हैं।

 इस बैठक में इन प्रवासियों पर रोक लगाने पर चर्चा होगी। गृहमंत्री द्वारा बुलाई गई यह चौथी बैठक है जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे राज्य शामिल होंगे। इससे पहले पाकिस्तान, चीन और म्यांमार से लगी सीमाओं वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ तीन अलग-अलग बैठकें हुई थीं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि 7 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली बैठक में फर्जी भारतीय करेंसी नोटों, नशीली दवाओं की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें