फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: हाफिज सईद के चुनाव लड़ने से पाकिस्तान का चेहरा होगा बेनकाब

Mon, 04 Dec 2017 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Hafiz Saeed
विज्ञापन
26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद ने पाकिस्तान में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बता दें कि पाकिस्तान में 2018 में आम चुनाव होने है। हाफिज ने  शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी। हालांकि ऐसी चर्चा पहले से ही थी कि वह पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहता है। हाफिज ने इसके लिए चुनाव आयोग से भी बात की थी। 
विज्ञापन


पढ़ें- एक हजार मौलवियों का UN को लेटर, हाफिज के खिलाफ करें कार्रवाई

बता दें कि हाफिज सईद एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी है। सईद आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का चीफ है। हाफिज को पाकिस्तान में 10 महीने तक नजरबंद रखा गया था। कुछ दिन पहले ही उसे रिहा किया गया है।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, क्या हाफिज सईद के चुनाव लड़ने से' क्या पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब होगा? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 6410 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया।  78.3 फीसदी (5019 वोट) लोगों ने 'हां' में जवाब दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी ने शहजाद के बहाने राहुल को घेरा, पूनावला ने कहा-थैंक्स

यानि ये लोग मानते हैं कि हाफिज सईद के चुनाव लड़ने से पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब होगा। जबकि 18.14 फीसदी पाठकों (1163 वोट) ने 'नहीं' में जवाब दिया। ये लोग मानते हैं कि हाफिज सईद के चुनाव लड़ने से पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब नहीं होगा। वहीं 3.56 फीसदी (228 वोट) पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें