फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी पहुंचे राजनाथ सिंह, संत रामानुजाचार्य की पूजा की, जानें क्या-क्या कहा?

Thu, 10 Feb 2022 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सिर्फ इसलिए महान नहीं है क्योंकि वह 5-10 हजार साल पुरानी है। यह इसलिए महान है, क्योंकि रामानुजाचार्य जैसे श्रेष्ठ पुरुषों के माध्यम से आदी से वर्तमान तक यह जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद में संत रामानुजाचार्य की पूजा की। मंत्री ने कहा कि मैं स्वामी रामानुज की इस भव्य प्रतिमा को उनके अवतार के रूप में देखता हूं। रामानुजाचार्य हजार साल पहले समानता की आवाज थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सिर्फ इसलिए महान नहीं है क्योंकि वह 5-10 हजार साल पुरानी है। यह इसलिए महान है, क्योंकि रामानुजाचार्य जैसे श्रेष्ठ पुरुषों के माध्यम से आदी से वर्तमान तक यह जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इसलिए हम देखेंगे कि रामायण से लेकर, रामानुजाचार्य तक वेदों से लेकर विवेकानंद जी तक, गीता से लेकर गांधी जी तक भारतीयता के शाश्वत मूल्य हमें आपस में गुथे हुए दिखाई देते हैं।

इससे पहले उत्तराखंड में रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच दोस्ती नेहरू के दिनों की है और यह कांग्रेस सरकारों के समय में बढ़ी थी। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार कर रहे थे। राहुल ने हाल में संसद में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि उसकी गलत नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान करीब आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें