फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ की अगुवाई में कश्मीर जाएगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

Mon, 29 Aug 2016 07:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी आवाम को शांति का संदेश देने के लिए एक सर्वदलीय शिष्टमंडल गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में कश्मीर जाएगा। गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि राजनाथ सभी नेताओं के साथ 4 सितंबर को घाटी का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


सर्वदलीय शिष्टमंडल में शामिल सभी नेता घाटी के उन लोगों से मिलेंगे जो हिजबुल आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद वहां जारी हिंसा के चश्मदीद रहे हैं।

कश्मीर के इस खास दौरे को लेकर गृहमंत्री ने सोमवार को करीब घंटे भर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह के साथ बातचीत की, जिसमें तय हुआ कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को वहां ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

पीएम 'मन की बात' में कर चुके हैं कश्मीर का जिक्र

राजनाथ स‌िंह - फोटो : PTI
सरकार ने सभी दलों के इस बारे बात की है, कि वे बताएं उनकी तरफ से कौन इस दौरे में शामिल होगा।

इससे पहले पीएम मोदी भी रेडियो पर अपनी 'मन की बात' में कश्मीर समस्या का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जो वहां के युवाओं के हाथों में पत्थर थमा रहे हैं, उन्हें अंजाम भुगतना होगा। पीएम मोदी ने कश्मीर पर सभी दलों और वहां की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती एकमत होने की सराहना की। उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर सभी दलों की जो प्रतिक्रिया है, उससे दुनिया भर में भारत की ओर से सकारात्मक संदेश गया है।

इससे पहले इसी मसले पर सूबे की सीएम महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें