फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद: राजनाथ सिंह ने कहा- भारत ‘विश्व शांति’ का पुजारी, लेकिन हर आक्रमण का जवाब देने में सक्षम

Fri, 18 Jun 2021 04:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, किमिन (अरुणाचल प्रदेश)।

सार

राजनाथ ने 12 सामरिक सड़कें राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा, अगर सीमाओं पर शांति व स्थिरता को कोई खतरा होगा तो हम उसका वैसा ही जवाब देेंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बीते एक साल से जारी तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा, भारत विश्व शांति का पुजारी है लेकिन वह हर आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। 

विज्ञापन


राजनाथ ने इस मौके पर कहा, हम वैश्विक शांति के पक्षधर हैं, लेकिन अगर कोई हमारी सीमाओं पर तनाव व अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश करता है तो हमारे जवान इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हैं। हमारी सरकार सीमाओं पर शांति व स्थिरता कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की एक्ट ईस्ट नीति के तहत इन सड़कों का निर्माण किया गया है। 

अरुणाचल में दस और लद्दाख, कश्मीर में एक एक सड़क
राजनाथ सिंह ने कहा, इन 12 सामरिक सड़कों में से 10 अरुणाचल प्रदेश और एक एक सड़क लद्दाख व कश्मीर में एलएसी को देश से जोड़ती हैं। इन नई सड़कों से न सिर्फ संपर्क बढे़गा बल्कि सेना की टुकड़ियों की आवाजाही और सीमा पर तैनात जवानों के लिए तेजी से रसद पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने सीमा सड़क संगठन की निर्माण क्षमता की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत के लिए एक बड़ी पूंजी बताया। 
विज्ञापन


गलवां में हमारे जवानों ने दिखाया अदम्य साहस 
राजनाथ ने कहा, पिछले साल पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हमारे जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए चीनी सैनिकों के दांत खट्टे किये। विषम परिस्थितियों में जांबाजी से लड़ते हुए हमारे जवानों ने चीनी सैनिकों को हमारी सीमा में घुसने से रोका। इसमें हमारे 20 जवान शहीद भी हुए। मैं इन वीर सपूतों को सलाम करता हूं। 

हाट स्प्रिंग्स और गोगरा पोस्ट में अब भी हैं चीनी सैनिक
पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में पिछले साल जून में हुए खूनी संघर्ष के बाद से सीमा पर बढ़े तनाव के बीच स्थिरता के लिए कई चरणों में सेना वापसी के बाद भी हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा पोस्ट पर चीनी सैनिक मौजूद हैं। 

मोदी सरकार सीमाओं पर बुनियादी ढांचा कर रही दुुरुस्त 
मोदी सरकार देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर खासतौर से एलएसी पर बुनियादी ढांचे को दुरुस्त कर रही है। इसमें खासतौर पर सड़कों का निर्माण हो रहा है। सीमा सड़क संगठन ने 2014 से अब तक रिकॉर्ड 4800 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया है। यही नहीं सरकार ने बीआरओ का बजट बढ़ाकर 11 हजार करोड़ कर दिया है। 
विज्ञापन


अरुणाचल पर भी है चीन की नजर 
चीन अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्से पर भी अपना झूठा दावा करता रहा है। यही नहीं अपनी दादागीरी से वह दक्षिण तिब्बत को भी अपने नक्शे में दिखाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें