फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ बोले- भगोड़ा नीरव मोदी चाहे कहीं भी हो खींचकर लाएंगे और पाई-पाई वसूलेंगे

Sun, 18 Feb 2018 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
rajnath singh
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के विदेश भागने के सवाल पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह चाहें कहीं भी हो, खींचकर लाया जाएगा। कड़ी कार्रवाई होगी और पाई-पाई वसूल की जाएगी। आगे कहा कि इस मामले की शुरुआत वर्ष 2011 से हुई थी। हम तकरीबन आधी धनराशि की रिकवरी भी कर चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल के आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


सीमा पर पाकिस्तान के लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने और घुसपैठ की कोशिशों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हमारी सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। वर्ष 2017 में आतंकवादियों के खिलाफ सेना और सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़ती आतंकी घटनाओं पर कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर बोलना ठीक नहीं। इतना ही कहना चाहूंगा कि देश को अपनी सेना और सुरक्षा बलों पर भरोसा होना चाहिए। किसी भी सूरत में देशवासियों का मस्तक झुकने नहीं दिया जाएगा। आने वाले समय में पाकिस्तान को सबक सिखाने के सवाल को टालते हुए कहा, जो भी होगा लेकिन देश का सिर नहीं झुकने देंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

आतंकवाद और बातचीत एकसाथ संभव नहीं है

Nirav Modi
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पाकिस्तान से बातचीत जारी रखने के बयान पर राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद और बातचीत एकसाथ संभव नहीं है। कश्मीर में पत्थरबाजों से केस वापस लेने के सवाल पर कहा, ऐसे लोगों से केस वापस लिए हैं, जो पहली बार इन घटनाओं में शामिल थे। उनमें से बहुत सारे सही रास्ते पर आ गए हैं। हमारा मकसद किसी को लंबे समय तक जेल में रखकर हार्ड क्रिमिनल बनाना नहीं है।

सोची-समझी रणनीति के तहत ऐसा किया गया, लेकिन जो ऐसी हरकत करेंगे, उनके खिलाफ  कार्रवाई जरूर होगी। पाकिस्तान के साथ ही दोकलम में चीन के सिर उठाने पर कहा, चीन के साथ हमारे रिश्ते अच्छे हैं। सीमा पर अगर कुछ मतभेद होते हैं तो मिल बैठकर सुलझा लेते हैं। आतंकवाद और बेरोजगारी के बीच संबंध पर कहा कि आतंकवाद को सिर्फ  बेरोजगारी से जोड़कर नहीं देखा जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें