गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ भारत के संबंधों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे चीन के साथ अच्छे संबंध हैं। अगर दोनों देशों के बीच बॉर्डर मसले पर कुछ मतभेद हैं तो हम बातचीत के जरिये उन्हें सुलझा सकते हैं और समय-समय पर हम ऐसा करते रहे हैं।
राजनाथ ने कहा कि हमारे जवानों ने 2017 में
आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमें अपने जवानों पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का सर कभी झुकने नहीं देंगे। आपको बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में आतंकवाद का सपोर्ट करने वाले पाकिस्तान को घेरा था।
उन्होंने कहा था कि भारत दूसरे देशों के लोगों में दहशत पैदा करके बलवान नहीं बनना चाहता है, बल्कि उसे विश्व गुरू बनना है। ये बातें उन्होंने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही थीं।
जम्मू और कश्मीर में आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने ये बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वह देश को धर्मांध नहीं बनाना चाहते हैं, आश्वत रहिए, जवान का सर झुकने नहीं देंगे। दरअसल, जम्मू और कश्मीर के रिहायशी इलाके सुंजवां में आतंकियों ने आर्मी कैंप को अपना निशाना बनाया था। इस हमले में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया गया था, लेकिन 6 जवान शहीद हो गए थे।