केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर घाटी में लगातार चल रही अशांति के मद्देनजर सुरक्षा हालात की समीक्षा की। घाटी में पिछले एक महीने से अशांति का दौर है। एक घंटे की बैठक के दौरान राजनाथ ने रक्षा मंत्री मनोहर परिकर और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हालात पर चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे।
बैठक में आला सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों मंत्रियों को घाटी के हालात की जानकारी दी। दोनों ने पिछले साल नवंबर में जम्मू-कश्मीर को दिए गए 80000 करोड़ रुपये के पैकेज को लागू करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी समीक्षा की।
गौरतलब है कि पिछले महीने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से ही घाटी में अशांति का दौर है। 9 जुलाई से अब तक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी समेत 64 कश्मीरियों की मौत हो चुकी है।