फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, भारत शांति चाहता है लेकिन सम्मान से समझौता नहीं

Thu, 14 Jan 2021 07:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
राजनाथ सिंह संबोधित करते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पूर्व सैनिक दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने बंगलूरू में सेवानिवृत सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार सैनिक बन जाने के बाद हमारे जवान हमेशा के लिए सैनिक बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा समाज इन सशस्त्र बलों के दिग्गजों से प्रेरणा लेता है और देश के लिए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम देश के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। राजनाथ सिंह ने सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि हमने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत निजी अस्पतालों को शामिल करने के लिए स्थानीय स्तर पर गठित कमांडरों को अधिकृत किया है। 

उन्होंने 83 एलसीए तेजस की खरीद मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि  यह निर्णय देश में 50,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि प्रतिवर्ष 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को 2017 से मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाने का कारण यह है कि इसी दिन भारतीय सशस्त्र बल के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें