फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia: राजनाथ ने मलयेशिया में HAL के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया, भारतीय रक्षा PSU को होगा फायदा

Tue, 11 Jul 2023 10:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Malaysia: रक्षा निर्यात को भारतीय रक्षा उद्योग के सतत विकास के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में पहचानते हुए सिंह ने आज कुआलालंपुर में एचएएल के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
एचएएल के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर राजनाथ सिंह। - फोटो : रक्षा मंत्रालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कुआलालंपुर में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा कि यह व्यापक दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र के साथ एचएएल के जुड़ाव के लिए एक केंद्र के रूप में भी काम करेगा और अन्य भारतीय रक्षा पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) के लिए एक खिड़की के रूप में कार्य करेगा। सिंह फिलहाल मलयेशिया की यात्रा पर हैं जहां भारतीय मूल के लोगों की संख्या दूसरी सबसे अधिक है और वहां आप्रवासी भारतीय समुदाय (एनआरआई) की भी महत्वपूर्ण मौजूदगी है। 

विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि रक्षा निर्यात को भारतीय रक्षा उद्योग के सतत विकास के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में पहचानते हुए सिंह ने 11 जुलाई को कुआलालंपुर में एचएएल के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। यह क्षेत्रीय कार्यालय भारत और मलयेशिया के बीच घनिष्ठ रक्षा औद्योगिक सहयोग की सुविधा प्रदान करेगा। यह व्यापक दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र के साथ एचएएल के जुड़ाव के लिए एक केंद्र के रूप में भी काम करेगा और अन्य भारतीय रक्षा पीएसयू के लिए एक खिड़की के रूप में कार्य करेगा।

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने भी कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'एक प्रमुख रक्षा निर्यात आउटरीच गतिविधि में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का पहला क्षेत्रीय विपणन कार्यालय मलयेशिया के कुआलालंपुर में राजनाथ सिंह की मौजूदगी में खोला गया। यह क्षेत्रीय कार्यालय दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र को कवर करेगा और अन्य रक्षा पीएसयू को ऑर्डर प्राप्त करने में भी सहायता करेगा।'  

मलयेशिया ने एचएएल द्वारा निर्मित तेजस लड़ाकू विमानों को खरीदने में रुचि दिखाई है। सिंह ने दो कार्यक्रमों में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत की। पहली सामुदायिक बातचीत में मलयेशिया सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी और राजनीति, संस्कृति और उद्योग की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल थीं। स्वागत समारोह में मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री वी शिव कुमार और उद्यमिता एवं सहकारी विकास उप मंत्री सरस्वती कंडासामी ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने मलेशिया में भारतीय शास्त्रीय कला परंपरा की समृद्ध विरासत की सराहना की जो ओडिसी नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ-साथ प्रसिद्ध मलेशियाई कलाकारों द्वारा कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत प्रस्तुतियों में देखी गई।

एक अलग कार्यक्रम में सिंह ने मलयेशिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की, जिसमें देश में विभिन्न भारतीय समुदाय के संगठनों के नेता और सदस्य शामिल थे। उन्होंने भारत के साथ उनके गहरे और घनिष्ठ संबंधों की सराहना की। सिंह ने भारत की विकास गाथा में प्रवासी भारतीयों की भूमिका को भी माना और उन्हें वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को रेखांकित करते हुए भारत और मलेशिया की साझा समृद्धि के लिए ईमानदारी से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
विज्ञापन

उन्होंने पेटलिंग जया में रामकृष्ण मिशन का भी दौरा किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिसका अनावरण नवंबर 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने बाटू गुफा मंदिर, भारत और मलयेशिया के बीच मित्रता के प्रतीक ब्रिकफील्ड्स में तोरण द्वार और कुआलालंपुर में कोरतुमलाई गणेशर मंदिर का भी दौरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें