फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए की अहम बैठक, CDS समेत शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद

Tue, 13 May 2025 01:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम के बाद भारत ने पाकिस्तान सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा स्थिती की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक की। इस बैठक में सीडीएस जनरल अनिल चौहान के साथ-साथ अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों की सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की। इस अहम बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह शामिल हुए।

मौजूदा सुरक्षा स्थिति समेत कई मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन

सरकारी सूत्रों के मुताबिक बैठक में पश्चिमी सीमा की मौजूदा सुरक्षा स्थिति और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से यह समीक्षा ऐसे समय पर हुई है जब सीमावर्ती क्षेत्रों में गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ाई जा रही है। बैठक का उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाना और संभावित खतरों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेना था।

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: सेना के साहस को सलाम करने आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी; पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम
भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद बीते 10 मई को शाम पांच बजे पाकिस्तान की गुहार के बाद भारत ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई। भारत से शिकस्त मिलने के बाद आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान अपने घुटने पर आया और तनाव रोकने की भीख मांगने लगा। हालांकि भारत ने अपने शर्तों के आधार पर ही संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। इसके साथ ही भारत ने पड़ोसी को सख्त चेतावनी देते हुए इस बात पर जोर दिया कि किसी भी प्रकार की आतंकी घटना या गतिविधि जंग की शुरुआत मानी जाएगी।

क्यों शुरू हुआ तनाव, समझिए
गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: चीन में खूब सुनाई दी 'आपरेशन सिंदूर' की गूंज; दुनिया को सख्त संदेश देने में कामयाब रहा भारत

पहलगाम आतंकी हमला, एक नजर
भारत का ये ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई के तौर पर था। बीते 22 अप्रैल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें