राजनाथ केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकास पर्व में हिस्सा लेने आए थे।
लोकसभा में कश्मीर मुद्दे पर जवाब देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विदेश दौरे पर होते हुए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के मुद्दे पर सारी जानकारी ली और वापस आते ही कश्मीर मुद्दे पर बैठक की।
राजनाथ सिंह पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है, लेकिन हमारे पड़ोसी की इस पर बुरी नजर है। उन्होंने कहा कि भारत में जो आतंकवाद है वह पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद है। वे बोले कि कश्मीर भारत का मुकुट है।
राजनाथ बोले कि पाकिस्तान में अंदर ही अंदर घमासान चल रहा है, लेकिन उसे सुधारने के बजाय पाकिस्तान भारत को तोड़ना चाहता है। भारत के मुसलमान भाइयों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह बोले कि मुसीबत की घड़ी में हिंदू-मुस्लिम सभी एक साथ खड़े नजर आए।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की एक कविता की कुछ लाइनें भी राजनाथ सिंह ने बोलीं। वे बोले- 'चिंगारी का खेल बुरा होता है, औरों के घर आग लगाने का जो सपना अपने ही घर में खड़ा होता है।'
Atal Vajpayee ji said "chingari ka khel bura hota hai, auro ke ghar aag lagane ka jo sapna apne hi ghar main khada hota hai": HM in LS
— ANI (@ANI_news) July 21, 2016