फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: तीन दिवसीय यात्रा पर मलयेशिया पहुंचे राजनाथ, अपने समकक्ष हसन से रक्षा सहयोग पर चर्चा की

Mon, 10 Jul 2023 01:19 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलयेशिया की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू कर दी है वह रविवार को कुआलालंपुर पहुंचे। राजनाथ सिंह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करने के लिए मलयेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने समकक्ष मोहम्मद हसन से मुलाकात की। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलयेशिया की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू कर दी है। सोमवार को राजनाथ सिंह ने कुआलालंपुर में मलयेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद हसन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग पर चर्चा की।

विज्ञापन


सिंह ने बैठक को लेकर कहा कि मलयेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद हसन के साथ आज एक उत्कृष्ट बैठक हुई। इस दौरान, हम लोगों ने व्यापक द्विपक्षीय रक्षा जुड़ाव के विविध स्तंभों की समीक्षा की। साथ ही भारत-मलयेशिया रक्षा सहयोग के चौथे दशक के रोडमैप पर भी चर्चा की।

मलयेशिया की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू कर दी है। वह रविवार को कुआलालंपुर पहुंचे। उनका वहां मौजूद भारतीय प्रवासियों ने स्वागत किया। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए गए। बताया जा रहा है कि यहां वह रक्षा संबंधों को और मजबूत करेंगे साथ ही रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाएंगे। राजनाथ सिंह इस यात्रा के दौरान मलयेशिया के प्रधानमंत्री वाई बी दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

 
रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलयेशिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे। राजनाथ सिंह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करने के लिए मलयेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

इससे पहले रक्षा मंत्री ने कहा था कि रविवार नौ जुलाई को, मैं तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मलेशिया के कुआलालंपुर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने समकक्ष दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और मलयेशिया के बीच गहरे और मधुर संबंध हैं। हाल ही में अप्रैल में, भारत और मलयेशिया भारतीय रुपये में व्यापार करने पर सहमत हुए। इससे पहले, इस जून में, विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) वी मुरलीधरन ने मलयेशिया के मानव संसाधन मंत्री वी शिवकुमार से मुलाकात की और वे मलयेशिया में भारतीय श्रमिकों के लिए सभी क्षेत्रों को खोलने पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने पर सहमत हुए।

राजनाथ सिंह का ध्यान अपनी मलयेशिया की आधिकारिक यात्रा पर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर होगा। दोनों रक्षा मंत्री दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और संबंधों को और मजबूत करने के लिए पहल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें