फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री से राजनाथ सिंह ने की फोन पर बात; इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन-जेट इंजन पर हुई चर्चा

Thu, 16 Jan 2025 09:47 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजनाथ और जॉन हिली ने इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन और जेट इंजन जैसे विशिष्ट रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच हुई उत्कृष्ट प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हाल ही में इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन पर आशय वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
मंत्री जॉन हिली और राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हिली के साथ फोन पर बातचीत की। भारत और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रियों ने रक्षा सहयोग मुद्दों पर चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों में तेजी बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन


राजनाथ और जॉन हिली ने इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन और जेट इंजन पर की चर्चा
राजनाथ और जॉन हिली ने इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन और जेट इंजन जैसे विशिष्ट रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच हुई उत्कृष्ट प्रगति की समीक्षा की। राजनाथ सिंह ने इस बारे में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि हमने विशिष्ट रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में हुई उत्कृष्ट प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही डिफेंस के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

फोन पर हुई बात-चीत के एक रीडआउट में कहा गया है कि  उन्होंने हाल ही में इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन पर आशय वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रशिक्षण संस्थानों में सैन्य प्रशिक्षकों के आदान-प्रदान पर चल रहे कार्यक्रम की भी समीक्षा की। हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर ब्रिटेन के बढ़ते फोकस के साथ दोनों पक्ष 2025 में संयुक्त कार्य और बढ़ी हुई समुद्री गतिविधियों की संभावनाएं तलाशेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें