महाशिवरात्रि के मौके पर लाल किला प्रांगण में ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, देश की राजनीति इन दिनों विश्वसनीयता संकट का सामना कर रही है। नेताओं की कथनी और करनी में फर्क है जिससे जनता के मन से भरोसा उठता जा रहा है। राजनीति शब्द का अर्थ आज बदल गया है। लोगों को इस संकट के दौर को खत्म करने के लिए आगे आना होगा।