फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 साल की उम्र में प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सचिन ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Fri, 21 Feb 2020 11:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रज्ञान ओझा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। प्रज्ञान ने ट्वीटर पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और सभी तरह के प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए सभी का धन्यवाद देते हुए आगे बढ़ने की बात कही। 

विज्ञापन



 

ओझा ने साल 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ कराची में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम की तरफ से कुल 48 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शिरकत की और 144 विकेट चटकाए। प्रज्ञान ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने तारीफ में पढ़े कसीदे

संन्यास की घोषणा के बाद टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने प्रज्ञान ओझा की जमकर तारीफ की और पुराने दिनों को याद करते हुए मास्टर ब्लास्टर ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रज्ञान ओझा, हमेशा से आपका दिल बड़ा और काम करने का सलीका अच्छा था। आपने 10 विकेट चटकाकर मेरे आखिरी टेस्ट को खास बनाया था। दूसरी पारी के क्लब में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें