फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजनाथ ने स्वदेशीकरण के लिए 780 रक्षा उत्पादों की तीसरी सूची की जारी, आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम

Sun, 28 Aug 2022 04:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले कुछ सालों में केंद्र सरकार ने घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं। इसी कड़ी में 780 उत्पादों और उपकरणों की तीसरी नई सूची जारी की गई। 
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को 780 उत्पादों और उपकरणों की तीसरी नई सूची जारी की। इस दौरान रक्षा मंत्री कहा कि इस सूची को निश्चित समय के लिए मंजूरी दी गई है। इससे रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा किए जा रहे आयात में कमी आएगी। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के के बाद इन उत्पादों को केवल घरेलू उद्योग से खरीदा जाएगा। सरकार का ऐसा करना रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ एक ओर कदम बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


आयात होगा कम
यह तीसरी ऐसी 'सकारात्मक स्वदेशीकरण' सूची है जिसमें विभिन्न सैन्य प्लेटफार्मों, उपकरणों और हथियारों के लिए उपयोग की जाने वाली इकाइयों, उप-प्रणालियों और घटकों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा आयात को कम करना है। रक्षा मंत्रालय ने दिसंबर 2023 से दिसंबर 2028 तक की अवधि में वस्तुओं के आयात प्रतिबंध के लिए समय सीमा निर्धारित की है। 

इससे पहले दो सूची की जा चुकी है जारी
हालांकि, इससे पहले भी रक्षा मंत्रालय की तरह से दो सूची दिसबंर 2021 और मार्च 2022 में  सूची जारी की जा चुकी है जिनमें 458 उपकरणों को देश में ही बनाने तथा विकसित करने की बात कही गई है। पहली सूची के तहत जारी किए गए 167 उत्पादों का स्वदेशीकरण किया गया है। इन उत्पादों के स्वदेशीकरण होने से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा रक्षा क्षेत्र के उपक्रमों की आयात पर निर्भरता कम होगी। 
विज्ञापन


'मेक' श्रेणी के तहत होगा स्वदेशीकरण
मंत्रालय ने कहा, स्वदेशीकरण 'मेक' श्रेणी के तहत किया जाएगा। इसका उद्देश्य रक्षा निर्माण में भारतीय उद्योग की अधिक से अधिक भागीदारी कर आत्मनिर्भरता बनाना है। इस श्रेणी के तहत उद्योग द्वारा उपकरणों, प्रणालियों, प्रमुख प्लेटफार्मों या उसके उन्नयन के डिजाइन और विकास से संबंधित परियोजनाओं को लाया जा सकता है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें