गांधीग्राम पुलिस थाने की इंस्पेक्टर सेजल मेघानी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे इंदिरा सर्किल पर हुई। गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
गुजरात के राजकोट शहर में बुधवार सुबह स्थानीय नगर निगम की ओर से संचालित तेज रफ्तार बस ने ट्रैफिक सिग्नल पर कई वाहनों और पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज में इलेक्ट्रिक बस को व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया और कारों सहित वाहनों को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (जोन -2) जगदीश भांगरवा ने बताया कि राजकोट नगर निगम (आरएमसी) की ओर से संचालित एक इलेक्ट्रिक सिटी बस ने ट्रैफिक सिग्नल पर कई लोगों को कुचल दिया। इस दौरान बस ने कई चारपहिया और दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों सहित कई वाहनों को चपेट में लिया।
गांधीग्राम पुलिस थाने की इंस्पेक्टर सेजल मेघानी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे इंदिरा सर्किल पर हुई। गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की। जब बस दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर रुकी तो लोगों ने इसे घेर लिया और जमकर बस पर पत्थर बरसाए। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।